UK : गढ़ महिला उत्थान समिति 8 मार्च महिला दिवस पर भट्टोंवाला ग्रामसभा से मातृ शक्तियों को मॉं सुरकंडा देवी मन्दिर निशुल्क यात्रा को लेकर जायेंगीं

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश की गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा ऋषिकेश की महिलाओं को *मातृ शक्ति देवी दर्शन यात्रा* अभियान के तहत 8 मार्च को भट्टोंवाला ग्रामसभा से मातृ शक्तियों को मॉं सुरकंडा देवी मन्दिर निशुल्क यात्रा को लेकर जायेंगीं । इस योजना का शुभारम्भ कल प्रातः 8 बजे भट्टोंवावा से किया जायेगा ।

कृष्णा जयेंद्र रमोला
समिति की सचिव कृष्णा जयेन्द्र रमोला ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं के साथ साथ महिलाओं को उत्तराखंड की धरोहर हमारे पौराणिक देवी देवताओं के मन्दिरों के विषय में यात्रा के माध्यम से अवगत करवाना है जिसके परिपेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर *मात्र शक्ति देवी दर्शन यात्रा* योजना का शुभारंभ किया जाएगा जिसके माध्यम से समिति महिलाओं को निशुल्क पौराणिक मन्दिरों के दर्शन को लेकर जायेगी ।कृष्णा रमोला ने समिति के पूर्व किये गये कार्यों के बारे में बताया कि पिछले वर्ष हमारी संस्था का गठन हुआ जिसके माध्यम से महिला संकीर्तन मंडली को कीर्तन के सामान वितरित किया गया साथ ही पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिये पारम्परिक भेष भूषा और पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया और भविष्य में संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यों की योजनाओं पर काम किया जायेगा ।
ALSO READ:  ऋषिकेश : गंगा नगर में होली के पावन पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का सैलाब

Related Articles

हिन्दी English