UK : छापा आबकारी का भानियावाला में 4 रेस्टोरेंट में, 4 गिरफ्तार

https://www.facebook.com/share/r/1Bvfaisk3z/
ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा भानियावाला/ डोईवाला में होटल ढाबों एवं रेस्टोरेंटौ में अवैध रूप से शराब परोसने/ पिलाने की शिकायत पर छापेमारी की गई, भानियावाला में चार रेस्टोरेंटों में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी टीम द्वारा मौके पर चार रेस्टोरेंट संचालकों को हिरासत में लिया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के अंतर्गत रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये जिनका विवरण निम्नानुसार है 01- रमेश रतूड़ी पुत्र राजेंद्र प्रसाद फिश कॉर्नर रेस्टोरेंट भानियावाला ,02- अमित सिंह पुत्र शिवराज सिंह फिश कॉर्नर रेस्टोरेंट भानियावाला, 03- शुभम रतूड़ी पुत्र लखीराम गढ़वाल रेस्टोरेंट भानियावाला 04- खिलपत सिंह पुत्र राम प्रसाद ,चौहान रेस्टोरेंट भानियावाला सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई की अपने रेस्टोरेंट परिसर में किसी भी प्रकार से मदिरा न परोसी जाय ।



