UK : “पर्यावरण शिक्षा” एवं “व्यक्तित्व का समग्र विकास” विषय पर प्रेरणादायी शैक्षणिक कार्यशाला में मुख्य वक्ता रहे डॉ विनोद जुगलान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में “पर्यावरण शिक्षा” एवं “व्यक्तित्व का समग्र विकास” विषय पर एक प्रेरणादायी शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरणविद् डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान ,प्रांत संयोजक, पर्यावरण शिक्षा उपस्थित रहे।
डॉ. जुगलान ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण,नदियों के पुनर्रक्षण नैतिक मूल्यों, भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़कर छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रही समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर एवं गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित छात्र छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी का भी लाभ लिया।विद्यालय पत्रिका हेतु आस्था और दिव्यांशी जखमोला उनका साक्षात्कार भी लिया, जिसमें उन्होंने पर्यावरण शिक्षा को नई दिशा देने की अपनी योजनाओं पर विचार साझा किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल ने माननीय अथिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं जागरूक नागरिक निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर डिप्स बज्ज से मीना कोठारी , इको क्लब से नीलम नौटियाल, स्कूल कॉर्डिनेटर त्रिलोकी नाथ भारद्वाज एवं मुकेश जोशी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’-सुशासन की नई कार्यशैली का प्रतीक

Related Articles

हिन्दी English