UK : हल्द्वानी में डबल मर्डर, युवक और युवती के मिले शव, एक की पहचान हुई

जहाँ शव मिले हैं वहां पर काफी पत्थर भी पड़े हुए थे उनसे ही शवों को कुचला गया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में  गल्ला मंडी में दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. शव एक युवक और युवती के हैं. युवती लगभग २० से २२ साल और युवक ३० साल का है. बेरहमी से दोनों का क़त्ल किया हुआ है. पुलिस के मुताबिक़, दोहरे हत्याकांड के मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. दोनों के सिर बुरी तरह से कुचले गए हैं. शवों के पास ही पत्थर भी मिला जिसमें खून लगा हुआ है. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच सबूत जुटा रही है.

मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है. दरअसल उसकी जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिल गया. आधार कार्ड में शुभम की जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 लिखी हुई है. आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके बारे में जानकारी हासिल की. खुद एसपी सिटी मनोज कात्याल  भी नवीन गल्ला मंडी में वहां पहुंचे जहां डबल मर्डर हुआ था. पुलिस टीम मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र

एसपी सिटी मनोज  कात्याल के मुताबिक़,  सुबह मंडी चौकी क्षेत्र में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचल कर दोनों की हत्या हुई है. साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर लगाया गया है. मृतकों के जेब से कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं. डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की शिनाख्त की है. युवती की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है.

ALSO READ:  UK: जन्म दिन मानाने कैफे गयी युवती से मारपीट, ३ गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English