UK : दिनेश चंद ‘मास्टर’ ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का किया ऐलान
क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करना हमारा लक्ष रहेगा : मास्टरजी

- बॉबी पंवार और आशीष नेगी को एक होना चाहिए, उत्तराखंड का भविष्य हैं ये युवा : मास्टरजी
- मैं किसी पर कटाक्षेप नहीं करता हूँ, मैं मोर्चा को शुभकामनायें देता हूँ, उज्जवल भविष्य के लिए : मास्टरजी
- उत्त्तराखण्ड की राजधानी गैरसैंण बने -मास्टरजी
ऋषिकेश : दिनेश चंद मास्टर जिन्हूने ऋषिकेश मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और काफी चर्चित रहे थे. हालाँकि वे चुनाव नहीं जीत पाए थे. लेकिन वे प्रदेश में काफी चर्चित चेहरा बन गए थे. उसके बाद उन्हूने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन ज्वाइन कर लिया था और उन्हें दायित्व भी दिया गया था. उसके बाद अचानक से गुरूवार को उन्हूने संगठन से हर प्रकार के सदस्यता और दायित्व से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का ऐलान कर दिया. यानी VRS ले लिया..उन्हूने प्रेस/मीडिया/सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा VRS लिया है मैंने. मैं सामान्य ब्यक्ति हूँ. आम आदमी का ब्यक्ति हूँ. जब भी जनहित मुद्दे सामने आयेंगे हम उठाएंगे, समर्थन देंगे जनता को. ऋषिकेश में जहाँ जहाँ मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं जाऊँगा….राज्य में जनता जहाँ जहाँ चाहेगी वहां जाऊंगा. मैं किसी राष्ट्रीय पार्टी में नहीं जा रहा हूँ. उन्हूने कहा हमारा पहला लक्ष है, क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करना…साथ ही कहा लड़ाई अकेले लडूंगा. मास्टर ने कहा, मैं राजनीतिक और सामाजिक लड़ाइयों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेकर लड़ना चाहता हूं। उन्हूने अपने ऐलान का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी किया है. जो इस प्रकार है.
सेवा में
श्रीमान बॉबी पंवार जी
आदरणीय अध्यक्ष ,
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड
विषय: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से हर प्रकार के सदस्यता और दायित्व से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने के संबंध में।
महोदय,
मैं दिनेश चंद्र मास्टरजी उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेना चाहता हूं। महोदय मेरा जुड़ाव और लगाव हमेशा प्रदेश और प्रदेश वासियों के साथ रहा है और प्रदेश हित के लिए मैं हमेशा आप और आपके संगठन के साथ खड़ा मिलूंगा। परन्तु मैं राजनीतिक और सामाजिक लड़ाइयों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेकर लड़ना चाहता हूं।अतः मुझे दिनांक 19–02–2026 से मेरे पद से मुझे पदमुक्त समझा जाए। एवं मेरी जिम्मेदारियों को किसी अनुकूल साथी को सौंप दिया जाए। मैं संगठन द्वारा दिए गए सम्मान जिम्मेदारी और समग्र साथ के लिए आजीवन आभारी रहूंगा।
आपका शुभेच्छु
दिनेश चंद्र मास्टरजी
संगठन प्रभारी उत्तराखंड



