UK :धामी सरकार ने सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) पद से नवाजा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : खबर टिहरी से है. निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, सोना सजवाण को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) नियुक्त किया है. वे टिहरी गह्द्वाल जिला पंचायत की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं.

—————————————

उत्तराखंड भाजपा सरकार ने बांटे दायित्व। कुमाऊं और गढ़वाल से कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर लगी दर्जधारी राज्यमंत्री की मुहर!!

खबर सार: उत्तराखंड भाजपा ने आखिरकार चुनाव से पहले दायित्वधारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें से कुछ नाम अभी सामने आ रहे हैं।
1: नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को नियुक्त किया मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ।
2: टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष।
3: टिहरी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष।
4: चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष ।
5: कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का बनाया गया अध्यक्ष ।
6: पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान  को उत्तराखंड ओबीसी आयोग  उपाध्यक्ष ।
7: चारु कोठारी क़ो बनाया गया राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष।
8: चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को बनाया उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष।
9: गोविंद पिलखवाल को (दर्जा राज्यमंत्री)
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष ।
10: बलजीत सोनी क़ो बनाया गया अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष।
ALSO READ:  UK : (Video) हुक्का बार बंद करो, बच्चे को थार या काली शीशे वाली गाडी देंगे अभिभावक तो बिगड़ेगा ही :राकेश टिकैत

Related Articles

हिन्दी English