UK :देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के घर सात्वना देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
घटना बहुत दुखद है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा :जोशी

देहरादून :राजधानी में आज सुबह रोड रेज की घटना में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गयी. जब वे मोर्निंग वाक् के लिए जा रहे थे. इस दुखद समाचार को सुनकर मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्हूने परिजनों को सात्वना दी. जोशी के मुताबिक़, ” मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में अपनी जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के परिजनों से मैक्स अस्पताल में भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। ब्रिगेडियर साहब का इस प्रकार चले जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।मैंने पुलिस अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शहर के पर्यटक बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने एवं आवश्यक स्थानों पर पिकेट स्थापित करने के निर्देश दिए।”



