UK : पांच दिन के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आ रही हैं उत्तराखंड, लेंगी फीडबैक : जयेंद्र रमोला
- 8 अप्रैल को उत्तराखंड आएँगी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा १२ को वापसी होगी : जयेंद्र रमोला
- प्रदेश में अलग अलग जगहों पर जा कर पार्टी कार्यकर्ताओं, बरिष्ठ नेतागण से करेंगी मुलाकात,लेंगी फीडबैक :रमोला
- काफी अनुभवी नेता मानी जाती हैं सैलजा, नरसिम्हा राव सरकार में थी बनी थी केंद्रीय मंत्री, हरियाणा से आती हैं
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) उत्तराखंड में २०२७ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो. ऐसे में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है. इसी कड़ी में सांसद और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उत्तराखंड आ रही हैं. जिस पर सभी कांग्रेस पार्टी की नजरें टिकी हुई हैं.

विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उत्तराखंड के पांच दिन के दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं. देहरादून के अलावा कई जगहों से पर वह जाएँगी और कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी और बरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से वे मुलाकात करेंगी. ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और बरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने जानकारी देते हुए बताया, वे 8 अप्रैल से उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी. नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए रमोला उनके कार्यक्रम के बारे में बताया साथ ही भाजपा पर हमला किया. कैसे वह कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े हुए लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैला रही है. रमोला ने कहा, प्रदेश प्रभारी के दौरान, सबसे पहले वह लगातार बैठकें करके संगठनात्मक रणनीति तैयार करेंगी. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा.
८ अप्रैल को वह कुमाऊं दौरे पर रहेंगी, वह रुद्रपुर पहुंचकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद दो बजे से जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंहनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर और महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी. 9 अप्रैल को सुबह दस बजे से महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी. उसके बाद गढ़वाल में एंट्री करेंगी कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी. शाम पांच बजे से कोटद्वार जनपद व कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. 10 अप्रैल को सुबह दस बजे से कोटद्वार जनपद एवं कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी. वहां तीन बजे से जयराम आश्रम में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की ग्रामीण एवं रूड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगी. साथ ही हरिद्वार में सायंकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगी. इसके बाद वे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी. यहाँ से वह 11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी. तीन बजे देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून एवं परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद शाम पांच बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग एवं पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी. 12 अप्रैल को देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से आयोजित विशाल ’जय भीम-जय हिंद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी. इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.



