UK :कांग्रेस ने कोटद्वार में पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा  की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दे कर उन्हें याद किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
कोटद्वार : सोमवार को  जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार कांग्रेस कार्यालय, जन सेवा केंद्र, कोटद्वार में उत्तराखंड के प्रख्यात समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं “पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा  की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने टम्टा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुंशी टम्टा जी ने शिल्पकार समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समानता और राजनीतिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की मिसाल है।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, शिक्षा के अधिकार, समान अवसर एवं दलित चेतना जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।जिला कांग्रेस कमेटी ने संकल्प लिया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष विकास नेगी  का बयान – 
जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा:“मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन थे। उन्होंने उस दौर में शिक्षा और समानता की अलख जगाई, जब समाज गहरे भेदभाव से जूझ रहा था।पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी  ने कहा आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल याद न करें, बल्कि उन्हें व्यवहार में उतारें। सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा का अधिकार हर व्यक्ति तक पहुँचना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, समानता और संविधानिक मूल्यों की पक्षधर रही है, और हम संकल्प लेते हैं कि टम्टा जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को और मजबूत करेंगे।कार्यक्रम में सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया !
ALSO READ:  UK : LPG गैस से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला, फायर की टीम रही एक्टिव

Related Articles

हिन्दी English