UK : CM धामी ने किया १६ से २२ मार्च तक चलने वाले अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव (IYF2026) का शुभारम्भ

- योग पार्ट आफ लाइव नही, वे ऑफ लाइफ-पुष्कर सिंह धामी
- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री सुबोध उनियाल भी रहे मौजूद
- हम राज्य में योग नीति के तहत पांच योग हम विकिसत करने जा रहे हैं
मुनि की रेती :GMVN गंगा रिसोर्ट में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप जलाकर महोत्सव में शामिल सभी आगंतुक अथितियों का आभार प्रकट कर अपने सम्बोधन में कहा कि योग के प्रति बढ़ते समर्पण पूरे वातावरण को योग, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का कार्य कर रहा है। योग के विभिन्न आयामों योग आसनों ओर प्राकृतिक चिकित्सा को जोड़ते हुये योग साधकों को परिचित कराया जा रहा है।शरीर, मन, आत्मा को जोड़ने का आधार योग है।उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर योग को अपनाकर भारतीय पुरातन सँस्कृति, मर्यादा विश्व मे अपना परचम लहरा रही है।योग जीवन की समग्र जोड़ने की प्रवर्ति है जो जीवन मे गुणात्मक सुधार जीवन शैली का आधार है।योग जाति, भाषा, धर्म आदि सभी भेदों को मिटाकर जोड़ने का कार्य करता है।योग , अध्यात्म,साधना, प्राकृतिक चिकित्सा का उत्तराखण्ड प्रसिद्द स्थल ओर ऋषिकेश योग राजधानी के रूप में देश विदेश में ख्याति अर्जित कर रहा है।मख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार योग के विभिन्न आयाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।उन्होंने इस अवसर पर सभी योगाचार्यो, योग साधकों ओर अथितियों का आभार व्यक्त किया. जन जन को योग से जोड़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में असम्भव भी सम्भव बन जाता है। योग हमें परम्परा, विरासत में मिला है।योग केवल स्वास्थ्य का आधार नही बल्कि योग, अध्यात्म, साधना और सँस्कृति को जोड़ने के साथ आत्मा को परमात्मा से मिलाने की साधना है।ऋषिकेश आध्यात्मिक प्रदेश है. कुंभ मेला 2027 में होने वाला है. जिसकी पूरी तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है. दिव्य, भव्य और नव्य मेला जो प्रदेश को विकसित होने में कारगर साबित होंगे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती परमार्थ निकेतन परमाध्यक्ष ने कहा आज सब जगह विश्व मे युध्द चल रहा है, लेकिन अपने देश और प्रदेश में वातावरण शुध्द हो रहा है।माँ गङ्गा की शीतलता जीवन मे शान्ति प्रदान कर रही है।युध्द से शान्ति नही बल्कि योग से शान्ति स्थापित की जा सकती है ।आज योग के साथ पर्यावरण शुध्द करना सबका कर्तव्य है। साध्वी भगवती ने कहा हम बहुत भाग्यशाली है कि माँ गङ्गा ने हमें योग, अध्यात्म और जीवन शैली के साथ योग्य सद्गुरु प्रदान किये है।मै अमेरिका में जन्म लेकर आज कह सकती हूं कि मै भारत मे नही बल्कि भारत मुझ में निवास करता है। यह सब योग सिखाता है।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम योग की मदर है।हमने योग को दुनिया को प्रदान किया है।आज योग रोजगार प्रदान कर एक स्वस्थ्य जीवन शैली प्रदान कर रहा है। उन्होंने अपने विधानसभा में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री समेत तमाम विशिष्ट अथितियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा योग सदैव अध्यात्म का केंद्र रहा है।अष्टांग योग के माध्यम से हम स्वास्थय ही नही बल्कि मानसिक अवसाद ओर शान्ति को प्राप्त कर सकते है। बीटल्स ग्रुप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के गायक बीटल्स बंधुओ ने यँहा 48गाने लिखे. देहरादून पर भी उन्हूने एक गाना लिखा. यहाँ लिखे गाने आज तक हिट गाने हैं विश्व भर में .संसार में वे गाने आज भारत की साख बढ़ाने का कार्य कर सनातन सँस्कृति को बढ़ाने का कार्य भी कर रहे है।
इस अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव #IYF के मेजबान निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने मंच पर आसीन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, पद्मश्री भारत भूषण,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पूरी, चिदानन्द सरस्वती, साध्वी भगवती, नीलम बिजल्वाण, प्रसिद्द जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, उषा माता, विनीता बिष्ट, मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान, बच्चन पोखरियाल, सुनील भगत सहित तमाम योगाचार्य, योग साधकों का स्वागत, अभिन्नदन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरातन काल से योग , ध्यान, प्राणायाम हमारे ऋषि परम्परा का साधना मार्ग रहा है ।योग नगरी ऋषिकेश आज विश्व को योग, प्राकृतिक चिकित्सा, साहसिक रोमांच ओर अध्यात्म का संदेश प्रदान कर रही है। इस बार अभी तक 2500 योग साधकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है ।इसके अलावा 30 देशों के 250 अथितियों ने योग महोत्सव में शामिल होकर विभिन्न योग आयामों की योगाचार्यो से जानकारी प्राप्त की है। सरकार के विजन को आगे बढ़ाने के लिये निगम जनसहभागिता को आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत है. इस कड़ी में क्रॉस कंट्री , हैरिटेज वाक का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि योग महोत्सव आप सभी के लिये सार्थक सिद्द होगा। भारत मे रूप अनेक लेकिन सवेंदना एक यही हमारी पहचान विश्व को आकर्षित करती है। इस कार्यक्रम में गणेश वंदना, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, आदि योगी प्रथम योगी नृत्य, दुश्मन के छक्के छुड़ा दे इंडिया आदि की छठा सहित योग को नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति की गई। मंच का संचालन इंडिया ग्रुप के सुनील मान सिंह एवम हरीश बिष्ट ने बारी बारी से किया।कार्यक्रम में निगम स्टाफ के अलावा भारी संख्या में नगर के सम्मानित जन मौजूद रहे।



