UK : (Video) हुक्का बार बंद करो, बच्चे को थार या काली शीशे वाली गाडी देंगे अभिभावक तो बिगड़ेगा ही :राकेश टिकैत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत उत्तराखंड पहुंचे थे. अस्थायी रजधानी  देहरादून में वे धरने बैठे हुए थे. उनके सामने पुलिस के आला अधिकारी थे. उनका साफ कहना था, आज अभिभावक बच्चे को थार गाडी या फिर काले शीशे वाली गाडी देंगे तो वह बच्चा बिगड़ेगा ही…४० फीसदी बिगड़ेगा. इसको रोका जाना चाहिए. पुलिस से कहने लगे हुक्का बार बंद करवाओ….नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है. नशे से तो हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. हम पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं. अगर नहीं भेजेंगे बच्चों को तो क्या कर लेंगे ? हमभी कोशिश करेंगे अपने बच्चे को थार गाडी न दे….हम कण्ट्रोल करवाएंगे इस पर. राकेश टिकैत देहरादून आये हुए थे. दिव्यांशु हत्याकांड मामले में महापंचायत करने. ये बातें पुलिस के सामने टिकैत ने कहीं।

https://x.com/i/status/2040049015950336065

वहीँ अब देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र दिव्यांशु जाटराणा की हत्या के बाद मामला गरमाता जा रहा है.  भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत की अगुवाई में महापंचायत कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.मुजफ्फरनगर के छात्र दिव्यांशु जाटराणा की हत्या के विरोध में किसान और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं…भारतीय किसान यूनियन ने देहरादून में महापंचायत आयोजित की । जिसमें कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए..राकेश टिकैत ने आरोपियों को कठोर से कठोर सजा देने और उत्तराखंड को सुरक्षित शिक्षा केंद्र बनाए रखने की बात कही. वहीँ पुलिस के आलाधिकारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे. भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित महापंचायत में मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने दिव्यांशु जाटराणा को न्याय दिलाने की मांग उठाई. इंजीनियरिंग का छात्रा था दिव्यांशु. किसान शुक्रवार को पचिमी उत्तर प्रदेश और तराई इलाके उत्त्तराखण्ड से देहरादून में जुटने शुरू हुए। एसएसपी देहरादून परमेन्द्र सिंह डोबाल खुद किसनों से मिलने पहुंचे। फिर 13 लोग कमिटी के मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी से। तब आंदोलन खत्म हुआ।

ALSO READ:  UK: दिनांक 02.04.2026 को श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात/ डायवर्ट प्लान

—————————

पुलिस के मुताबिक, प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच कथित तौर पर वर्चस्व को लेकर हुए संघर्ष में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला 22-वर्षीय दिव्यांशु जाटराणा गंभीर रूप से घायल हो गया था. बाद में दून अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी. 29 मार्च की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उसने बताया कि गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर सात अन्य आरोपियों के नाम सामने आए.

ALSO READ:  दिल्ली : कुमाऊँ से गढ़वाल तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई परियोजनाओं पर जोर, CM धामी मिले केंद्रीय मंत्री से

Related Articles

हिन्दी English