UK : सिविल सर्विसेज रिजल्ट आउट, चम्पावत की अनुप्रिया राय ने पायी रैंक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चम्पावत : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस का अपना ही क्रेज होता है. परीक्षा देश की सबसे कठिन मानी जाती है. और जो अधिकारी बनते हैं इसी सेवा के मार्फ़त बनते हैं. उत्तराखंड की बात करें तो सेना में एक से अधिकारी निकलते हैं अब सिविल सेवाओं में भी निकलने लगे हैं. आज रिजल्ट आया तो चम्पावत जिले का नाम सामने आया. अनुप्रिया राय की बदौलत….लगातार तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा २०२५  उत्तीर्ण कर बेटी अनुप्रिया राय ने जनपद का नाम रोशन किया है. इस बार उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 258 हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है.अनुप्रिया की इस सफलता से उनके परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद में खुशी की लहर है.जानकारी के अनुसार अनुप्रिया के माता-पिता लोहाघाट अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी के पद पर तैनात हैं. परिवार और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. अनुप्रिया राय की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. आपको बता दें, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है देश में. वे पहले से SDM पद पर हैं दिल्ली में. कुल 958 की लिस्ट जारी की है आयोग ने. जो सफल हुए हैं रैंकिंग के अनुसार इनको सेवा में नियुक्ति दी जाएगी.
टॉप १० की लिस्ट ये है –
रैंक रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
ALSO READ:  UK : बीकेटीसी ज्योर्तिमठ में कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान सेवानिवृत्त

958 कैंडिडेट्स को अब यूपीएससी 2025 वैकेंसी के मुताबिक पोस्ट मिलेगी। इसमें से 317 कैंडिडेट्स जनरल, 104 ईडब्लयूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। आईएएस, आईपीएस पोस्ट मिलने की बात करें तो 180 कैंडिडेट्स को आईएएस पद के लिए चुना जाएगा। वहीं 55 को आईएफएस, आईपीएस के लिए 150, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 507 और ग्रुप बी सर्विस के लिए 195 कैंडिडेट्स को पद मिलेगा।

ALSO READ:  UK: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को विशेष सम्मान से नवाजा, एम्स, ऋषिकेश के कैंसर चिकित्सा विभाग में हुआ आयोजन

Related Articles

हिन्दी English