UK : लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को बच्चों के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  फूलदेई का पर्व…रविवार को  लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को बच्चों के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने लोक भवन की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला–उतुके सई” जैसे मधुर लोकगीतों के माध्यम से हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।बच्चों की निश्छल मुस्कान, उत्साह और अपनापन इस पर्व की आत्मा को जीवंत कर देता है। फूलदेई केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेम, आपसी सद्भाव और खुशियाँ बाँटने की हमारी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा देखना अत्यंत सुखद है। राज्यपाल ले. जन. (से) गुरमीत सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्हें सम्मान भी दिया. उनके साथ तस्वीरें भी ली.
ALSO READ:  UK :नहीं रहे लोकगायक, कलाकार दीवान सिंह कनवाल, CM ने जताया दुःख 

Related Articles

हिन्दी English