UK :धामी कैबिनेट का विस्तार हुआ, 5 ने ली मंत्री पद की शपथ, 4 गढ़वाल से 1 कुमाऊं से, जानें
लोकभावन में हुआ कैबिनेट विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम, 5 विधायकों ने ली शपथ

- धामी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने की कोशिश की है
- गढ़वाल से ४ और कुमाऊं से १ विधायक को मंत्री बनाया गया है
- ठाकुर-2, ब्राह्मण-1, पंजाबी-1, SC-1… ये रहे धामी सरकार के नए सिपाही धामी कैबिनेट में
देहरादून, कैबिनेट विस्तार आंखिरकार हो गया. पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पांच विधायकों को मंत्री बनाया है. इनमें खजान दास, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, भरत सिंह चौधरी और मदन कौशिक हैं. इन मंत्रियों को कम से कम १० महीने के समय मिलेगा काम करने के लिए. उम्मीद जताई जा रही है पांच मंत्री बन्ने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी. जो रुके हुए हैं उनको आगे बढाने में. लोकभवन में राज्यपाल ले. जन. (से) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलवाई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में. अन्य मंत्री भी रहे शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद. अब कैबिनेट में संख्या ७ से बढ़कर १२ हो गयी है शपथ लेने के बाद.
- गढ़वाल से 4 विधायक, मंत्री बनाये गए हैं
- कुमाऊं से सिर्फ 1 विधायक को मंत्री पद मिला है
वह हैं भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा. वे पहले कांग्रेस में थे. पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान वे भाजपा में शामिल हुए थे. उसके बाद मंत्री बनाये गए हैं.








