UK : भाजपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट की अवहेलना पड़ी भारी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर :  एक तरफ भाजपा नेताओं को दायित्व दिए जा रहे हैं और बधाई,ख़ुशी के फ़ोन खडक रहे हैं…इधर उधर प्रदेश  में.  वहीँ दूसरी तरफ एक   भाजपा नेता भी गिरफ्तार हो गया है. सूचना के मुताबिक कोर्ट की अवहेलना करने के मामले गिरफ़्तारी हुई है. मामला रुद्रपुर का है. सचिन मुंजाल के खिलाफ NBW जारी किया गया था. पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं. पार्षद पति भी हैं मुंजाल. २०२१ का कोई मामला है उसी मामले में गिरफ़्तारी हुई है. चेक बाउंस के मामले में मामला दर्ज था. उसके बाद दोषी साबित होने के बाद सजा का ऐलान भी हो गया था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुए. मुंजाल ने अपील दायर की थी फौजदारी के तहत. पेशी के नोटिस जारी हुए लेकिन पेश नहीं हुए. अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. “”गिरफ्तार के बाद  पुलिस कोर्ट के सामने पेश करने जा रही है-मोहन चाँद पण्डे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,ट्रांजिट कैंप”

ALSO READ:  ऋषिकेश में सुमित्रा कौर और दर्शना कौर गिरफ्तार, आबकारी की दबिश में, देखें VIDEO

Related Articles

हिन्दी English