UK : बेरीनाग में क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह गिरफ्तार, तहसीलदार ने लगाए आरोप

बेरीनाग/पिथौरागढ़ : मामला ठंडी जगह बेरीनाग का है जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड. यहाँ पर गरमा गर्मी हो गयी. तहसीलदार और क्षेत्रपंचायत सदस्य के बीच. यहाँ पर तहसीलदार ने कोतवाली में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ेत बाफिला नीरज शाह के खिलाफ ११/२६,२२१/३५१ (३)/३५२ के तहत फिर दर्ज की गयी है. बड़ेत बाफिला के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं नीरज शाह.
तहरीर के मुताबिक़, तहसीलदार कार्यलय में आकर गाली गलौच की, सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है. तहसीलदार वतन गुप्ता के मुताबिक़, मामला गुरूवार का है. लगभग १२ बजे नीरज शाह अपने कुछ साथियों के साथ कार्यलय में आया. मोबाइल से विडियो बनाने लगा. जब उसे ऐसा नहीं करने को कहा गया तो वह भड़क गया. गाली गलौच करने लग गया. धक्का मुक्की भी की. फिर सुरक्षा गार्ड ने उसे कार्यालय से बाहर कर दिया. कार्य में बाधा उप्पन्न करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और गाली गलौच करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. तहसील कर्मी भी अपना काम छोड़ कर वहां पर बाहर धरने पर बैठ गए. और आरोपी की गिरफ़्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर. तहसीलदार के साथ अन्य स्टाफ कर्मी जिनमें दीपक कुमार, योगेश कार्की, पारस कन्याल, जगदीश परिहार व् अन्य कर्मी थे.
कोतवाल बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के मुताबिक़, मामले में मुक़दमा दर्ज कर नीरज शाह को गिरफ्तार किया गया है. वहीँ नीरज शाह का कहना है झूठा मुकदमा दर्ज कर उसे फंसाया जा रहा है. सडक और पेयजल की समस्या को लेकर पहले पत्र दिया था. उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसके बाद वे कार्यलय गए थे. तहसीलदार ने उनका मोबाइल छीना फिर बाहर कर दिया ऑफिस से. सूचना ११२ को भी दी गयी. मुझे न्याय चाहिए.



