UK : गजब हाल है….तीर्थनगरी में HOME डिलीवरी करने वाला शराब तस्कर आबकारी ने दबोचा

ऋषिकेश : गजब हाल है….आबकारी ने एक ऐसे ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो होम डिलीवरी करता था शराब की. जब उससे ग्राहक बन कर आबकारी टीम ने संपर्क किया तो वह डिलीवरी करने आ गया. जैसे ही पहुंचा डिलीवरी की तुरंत उसको गिरफ्तार कर लिया गया.
आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़, एक व्यक्ति के द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी करने की शिकायत प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर की जानकारी जुटा गई. व्यक्ति से शराब खरीदने हेतु ग्राहक बनकर संपर्क किया गया. जब व्यक्ति शराब की डिलीवरी करने पहुंचा. तो उसे बैराज कॉलोनी एम्स रोड से दबोच लिया गया. व्यक्ति ने अपना नाम जुगल किशोर पुत्र फूल सिंह निवासी जाटव बस्ती बताया.अभियुक्त के कब्जे से 22 पाउच माल्टा देसी शराब एवं 15 पूव अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जिस दो पहिया वाहन से अभियुक्त शराब की होम डिलीवरी कर रहा था. उसे भी कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया. अभियान में आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून सम्मिलित रहे.



