UK : नेपाल से आया युवक और गंगा नदी पार कर पहुंचा जंगल में, पुलिस खींच लायी

ऋषिकेश : नेपाल का एक युवक त्रिवेणी घाट पहुंचा, फिर पता नहीं क्या सनक चढ़ी उसे गंगा नदी पार कर राजाजी नेशनल पार्क के अन्दर पहुँच गया. फिर देखा अब आ तो गया इधर नदी के उस पार कैसे जाऊं…? क्यूंकि हिम्मत बची नहीं थी. जितनी थी हिम्मत वह गंगा नदी पार करने में लगा दी. फिर जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान गए जंगल फिर लाये युवक को इस तरफ..
वहां पर मौजूद पुलिस के जवानों के मुताबिक़, “दिनांक 3 अप्रैल 2026 को एक युवक जिसका नाम राम चौधरी पुत्र रविंद्र चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी धनगढ़ी पोस्ट पथरिया थाना वह जिला कैलाश नेपाल तैरते हुए गंगा जी के पार चला गया. वह मदद के लिए चिल्लाने लग गया. जिसे हम जल पुलिस कर्मचारी गणों व आपदा राहत दल द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया।”
जल पुलिस कर्मचारी-
- मुख्य आरक्षी-चैतन्य कुमार
- मुख्य आरक्षी- हरीश गुसाई
- गोताखोर- विनोद सेमवाल
- आपदा राहत दल-
- मुख्य आरक्षी -वीरेंद्र कुमार
- आरक्षी- विनोद बिष्ट



