UK : 9.51 ग्राम अवैध स्मैक  (शुद्ध वजन) अवैध स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए अनूप कंडियाल गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 09.51 ग्राम अवैध स्मैक  (शुद्ध वजन) अवैध स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार 
ऋषिकेश :  पुलिस के मुताबिक़,  दिनाक  20.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दून इंस्टीट्युट के पास रेलवे ट्रेक ऋषिकेश से अभियुक्त अनूप कंडियाल पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह कंडियाल निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 27 वर्ष) को 09.51 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-76/2026 धारा 8/21 NDPS Act बनाम अनूप कंडियाल पंजीकृत कर आज दिनांक 21.02.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियुक्त से बरामद माल-
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 09.51 ग्राम अवैध स्मैक अवैध स्मैक 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
(1)- अनूप कंडियाल पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह कंडियाल निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 27 वर्ष)  
गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व आकस्मिक चैकिंग के दौरान दून इंस्टिट्यूट के पास रेलवे ट्रेक ऋषिकेश से एक सदिग्ध व्यक्ति से पकड़कर पूछताछ की गयी तो अपना नाम अनूप कंडियाल पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह कंडियाल निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 27 वर्ष) बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उक्त अभियुक्त की पहनी शर्ट की बायीं जेब से  एक सफेद पारदर्शी रंग की पन्नी के अन्दर कुछ पदार्थ रखा बरामद हुआ.  पन्नी को खोलकर देखा तो इसके अंदर डलीनुमा एंव चुरेनूमा भूरे रंग का पदार्थ बरामद होने पर जिसका क्राईम डिक्टेशन से परीक्षण किया गया तो उक्त प्रदार्थ स्मैक होने की पुष्टि हुई है। जिसे तोलने पर 09.51 ग्राम अवैध स्मैक अवैध स्मैक बरामद हुयी। बरामद माल के  बारे मे पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि “सर जो स्मैक मुझसे बरामद हुई है वह स्मैक हरिद्वार ज्वालापुर से खरीदकर लाया था,  जिसको वह राहगीरों को चलते फिरते बेच देता था. जिससे अच्छी कमाई हो जाती थी। लालच में आकर यह गलत काम किया है।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 सुमित चौधरी 
2-का0 471 आकाश मीणा 
3-का0 124 अशोक
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मिले DG आईटीबीपी

Related Articles

हिन्दी English