ऋषिकेश पुलिस का वारंटियों के विरुद्ध अभियान में 02 वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश : ऋषिकेश पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक़, 25 दिसंबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा न्यायालय ऋषिकेश से भिन्न-भिन्न वाद एवम भिन्न भिन्न धाराओं/अधिनियम में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम हैं.
1-मुन्ना थापा पुत्र दुर्गा बहादुर निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून
2-अशोक कुमार पुत्र जगपाल निवासी लक्कड़घाट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून, दोनों को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को निर्धारित समय अवधि में अब न्यायालय पेश किया जा रहा है|



