ऋषिकेश में मालवीय नगर में दो वाहनों में तोड़ फोड़

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मालवीय नगर में दिला दो वाहनों के शीशे तोड़े गए, सुरक्षा पर उठे सवाल 
  • हाइवे की घटना, खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है 
  • एक बोलेरो और एक डिजायर कार में हुई तोड़ फोड़, CCTV में कैद हुआ शख्स 
  • स्थानीय पार्षद राजेश कोठियाल ने भी पुलिस गश्त बढाने की मांग की है 
  • सामने IDPL का जंगल भी पड़ता है, नशेड़ियों का भी इस इलाके में आना जाना लगा रहता है 
ऋषिकेश : आईडीपीएल दुर्गा मंदिर (मालवीय नगर) का मामला है.  आईडीपीएल चौकी   कोतवाली  ऋषिकेश अंतर्गत देर रात 12:30 बजे दुर्गा मंजिल के पास हाईवे किनारे खड़ी दो  गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं.  सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौहान ने बताया कि उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात 12:25 बजे एक युवक गाड़ियों के पीछे जाता दिखाई दिया है। संभवत वहां के भीतर चोरी  के इरादे  से गाड़ियों के  शीशे तोड़े गए हों।उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की मांग की है. ताकि इस तरह की घटनाओं से लोगों को निजात मिल सके। स्थानीय निवासी सुमित चौहान ने बताया कि तीन दिन पहले बाल भारती स्कूल के समीप एक साथ युवक ने महिला के घर में घुसकर चांदी की पाजेब लेकर भागने की कोशिश की,  पर महिला की चौकसी  के  कारण युवक को मौके पर पकड़ लिया गया. आईडीपीएल चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौहान  यह भी बताया  वाहनों की शीशे तोड़े जाने की घटना 6 माह पहले भी हो चुकी है। ख़ास बात है हाइवे की घटना है. जहाँ दिन रात ट्रैफिक चलता रहता है.  स्थानीय पार्षद राजेश कोठियाल ने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है. इस तरह से गाड़ियों में तोड़ फोड़ करने की उन्हूने निंदा की है.
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों से जुड़े विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की, जानें

Related Articles

हिन्दी English