बैराज में मिले दो शव, SDRF ने निकाले दोनों…एक शव सिर पर हेलमेट के साथ मिला, राफ्टिंग कंपनी ने की पहचान दूसरा अज्ञात

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गंगा नदी में बने बैराज में दो शव मिले हैं. मंगलवार को किसी ने सूचना दी एसडीआरएफ को. चीला बैराज के पास दो शवों को SDRF की टीम ने निकाले हैं. मौके पर पहुंची पुलिस व् एसडीआरएफ ने शवों को तैरते देखा तो दोनों शवों को बाहर निकला गया. शवों को बैराज स्थित पानी में तैरते देखा गया. इसकी सूचना स्ड्रफ व् पुलिस को दी. ढालवाला से तुरंत मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया. एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को बाहर निकाला गया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है. जहां पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया गया है. आजकल पानी साफ़ और शांत होने से और पानी का लेवल कम होने से शव बैराज पर मिलने की सम्भवना अधिक होती है इसलिए जो भी शिवपुरी, राम झूला या लक्ष्मणझूला क्षेत्र से नदी में डूबता है बैराज पर मिलने की संभावना अधिक होती है.

ALSO READ:  ऋषिकेश में ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में आबकारी की रेड, १ गिरफ्तार

वही एसडीआरएफ टीम प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दौरान लापता हुये युवक अंकित मुखर्जी जो कि कलकत्ता का निवासी था उसका हो सकता है. युवक के शव के सिर पर हेलमेट भी था,जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई है वहीँ दूसरा शव अज्ञात है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ:  हरियाणा में पौड़ी गढ़वाल संगठन जिला (कोटद्वार) के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English