प्रगति विहार और आदर्श नगर ऋषिकेश में राज्य मंत्री करण बोहरा के द्वारा वृक्षारोपण किया

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : बुधवार को यानि  दिनांक 31 जुलाई 2024 बूथ नंबर 11, 12, 13 आदर्श नगर  और बूथ नंबर 70,71 प्रगति विहार  में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री करण बोहरा के द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा और मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया,,, मुख्य अतिथि करण बोहरा ने कहा कि  ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम प्रतिकूल होते जा रहे हैं ऐसे  विकट मौसम में वृक्षारोपण ही एकमात्र साधन है जो हमें ग्लोबल वार्मिंग और भविष्य में मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचा सकते हैं,।
जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि उत्तराखंड के द्वारा आसपास के बहुत बड़े क्षेत्र भूभाग को ऑक्सीजन प्रदान की जाती है क्योंकि यहां पर अपार वन संपदा है लेकिन हमें इसका संरक्षण अनिवार्य रूप से करना चाहिए क्योंकि जब तक हम वृक्षारोपण नहीं करेंगे जनता को जागरूक नहीं करेंगे तब तक वनों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है वनों का कटान भी रोकना होगा,इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि यदि एक वृक्ष काटा जाता है तो हमें उसके स्थान पर काम से कम 10 वृक्ष लगाने चाहिए, तभी हमारा यह अभियान सही मायनों में सार्थक माना जाएगा, वृक्षारोपण का पूरे विश्व में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस बार भाजपा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम बूथ स्तर से शुरू किया जा रहा है, क्योंकि जब प्रत्येक बूथ से वृक्षारोपण होगा तब जाकर संपूर्ण भारतवर्ष में इसकी हरियाली फैलेगी,, इस अवसर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवदत्त शर्मा,मंडल महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता,निवेदिता सरकार, किशन मंडल, रूचि जैन ,गुड्डी कलूड़ा, आशा शुक्ला,रूपेश गुप्ता,चंदेश्वर यादव गंभीर सिंह मेवाड़,अनंत राम भट्ट मोहित गुप्ता, रमन भट्ट,रंजन अन्थवाल  आदि उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English