ऋषिकेश नगर निगम के खिलाफ आक्रोश ब्यापारियों का, 3 साल से बंद पढ़ी है यूरिन पॉइंट

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार को मेन बाजार सुभाष चौक पर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया  गया.   उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे पं० नरेंद्र शर्मा अध्यक्ष गंगा सेवा रक्षा दल के नेतृत्व व्यापारियों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया. शर्मा ने बताया, जिंनद वाड़ा सुभाष चौक पर स्थित लगभग 3 वर्ष से बंद यूरिन पॉइंट की सफाई ना होने के कारण व्यापारियों मैं रोष व्याप्त है।व्यापारियों ने कहा चारों धाम की यात्रा चल रही है, लाखों श्रद्धालु यहां की धर्मशाला में ठहरे हुए हैं.  प्रतिदिन गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं.  नगर के समस्त यूरिन प्वाइंटों की हालत बद से बदतर है. सफाई व्यवस्था कोरोना काल से बंद यूरिन प्वाइंटों के ताले आज तक नहीं खुले।शीघ्र यूरिन व्यवस्था को पूर्व की भांति दुरुस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों द्वारा संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। आक्रोश ब्यक्त करने वालों में,  दिनेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा, रचित गुप्ता शुभम गुप्ता अशोक कुमार शिव कुमार बंटी वर्मा अंकित भटनागर, शीतल किशोर, सिंगल अशोक विरमानी, लव गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English