उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी  मुख्य अतिथि  गीता धामी  की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
  • पुलिस परिवार की अध्यक्षा  गौरी सेठ द्वारा मुख्य अतिथि का किया गया स्वागत
देहरादून :  बुधवार को   यानी दिनांकः- 08.10.2025 को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु ” दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि   गीता धामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम का शुभारंभ का किया गया ।कार्यक्रम के दौरान  गौरी सेठ द्वारा मुख्य अतिथि  का स्वागत किया गया ।” दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम ” के उपलक्ष्य में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे स्वागत गीत, गढवाली व कुमाँउनी लोकनृत्य, पारंपरिक गीतो का गायन, रैम्प वॉक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।मुख्य अतिथि द्वारा मेहंदी लगवाने व अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित दीपावली व करवा चौथ के पर्व से संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी व स्टाल लगाए गए जिसका माननीय मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण किया गया व पुलिस परिवार की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि  गीता धामी  द्वारा अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए पुलिस विभाग की कठिन चुनौतियों के बाद भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए परिवार की देखभाल किए जाने हेतु पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला पुलिस परिवार की अध्यक्षा  गौरी सेठ, पुलिस महानिरीक्षक  विम्मी सचदेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती,  अनु राजीव स्वरूप,  दीपाली भरणे,  शीबा, रूबी तबस्सुम,  कमला नपच्याल,  सोनू मीणा, लता रावत,  दीपाली अजय सिंह व अन्य पुलिस परिवार की महिला सदस्य मौजूद रही।

Related Articles

हिन्दी English