ऋषिकेश : हजारों ई रिक्शा संचालक, चालक पहुंचे ARTO ऑफिस, NH पर सञ्चालन की मांग, किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :नेशनल हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा संचालकों ने श्यामपुर ई रिक्शा एसोसिएशन के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी ई-रिक्शा संचालकों को संबोधित करते हुए श्यामपुर ई रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश द्वारा ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे से प्रतिबंधित करने के संदर्भ में शासन को प्रस्ताव भेजना असंवैधानिक है ई-रिक्शा संचालक रोड टैक्स और फिटनेस टैक्स के रूप में सरकार को राजस्व की पूर्ति करते हैं ऐसे में उनसे नेशनल हाईवे में संचालन का अधिकार छीनना ई-रिक्शा संचालकों के संवैधानिक अधिकार का हनन हैi इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे से हटाने संबंधी प्रस्ताव को निरस्त ना किया गया तो समस्त ई-रिक्शा संचालक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

ALSO READ:  सोशल मीडिया से दूरी आपको पहुंचाएगी आपकी मंजिल तक -शिक्षक नरेन्द्र खुराना

प्रदर्शन व घेराव करने के पश्चात ई-रिक्शा संचालकों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया प्रदर्शन व घेराव करने वालों में विजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन, नंदकिशोर जाटव- अध्यक्ष देवभूमि ई रिक्शा यूनियन आईएसबीटी, संजय शर्मा अध्यक्ष योग नगरी ई रिक्शा ई ऑटो एसोसिएशन, परविंदर सिंह सचिव बाबा नीम करोली ई रिक्शा यूनियन, ऋषि कपूर कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामपुर  छिद्दरवाला ई रिक्शा एसोसिएशन, देवानंद बर्थवॉल, मोहनलाल कुकरेती, सुशील लखेरा, उमेश जोशी, राकेश सिंह नेगी, कुंवर सिंह चौहान, रमेश राणा कोटी, नारायण सिंह भंडारी, वीर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, सुनील बलूनी, रोहिणीधर बर्थवाल, देवेंद्र सिंह ,शीशपाल सिंह आदि सैकड़ो ई-रिक्शा संचालक उपस्थित थे l नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व चेयरमैन दीप शर्मा ने ई-रिक्शा संचालकों को अपना समर्थन देने पहुंचे थे।

ALSO READ:  श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति की बैठक हुई, ९ फ़रवरी को होगा भव्य आयोजन

Related Articles

हिन्दी English