ऋषिकेश : गंगा नगर में होली के पावन पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का सैलाब

- ”गंगा नगर में बिखरे होली के अनूठे रंग राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा सबका मन”
- ”होली के उत्सव में डूबी तीर्थनगरी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल व मेयर शंभू पासवान ने दी शुभकामनाएं”
ऋषिकेश : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगा नगर में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय पार्षद संध्या बिष्ट गोयल एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकांत गोयल द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नाट्य संस्था द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम की राह पर चलने का संदेश देता है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण ही समाज की असली शक्ति है, जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम से बल मिलता है।
नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। आयोजक संध्या बिष्ट गोयल और एकांत गोयल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की।इस अवसर पर समाजसेवी एकांत गोयल, हनुमंत पुरम के अध्यक्ष के के सचदेवा महामंत्री अतुल गुप्ता, विशाल कक्कड, अतुल पुंज, योगेश ब्रेजा, प्रवीण रावत, अजय ब्रेजा, राजेश त्यागी, विवेक भल्ला, नीरज अग्रवाल,राजेश राजभर,अनिल कुमार,पंकज शर्मा मुख्य रूप से एवं सैकड़ो महिलाएं ,पुरुष उपस्थित थे ।कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजन व खानपान का भी लोगों ने खूब लुफ्त उठाया । कार्यक्रम के अंत में भगवान कृष्ण के द्वारा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विधायक प्रेमचंद अग्रवाल व मेयर शंभू पासवान सहित लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने सभी लोगों को चंदन का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में नाट्य संस्था द्वारा कार्यक्रमों की धूम मचा रखी थी जो सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एकांत गोयल ने किया।



