ऋषिकेश : कृष्णा स्वीट्स में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
ऋषिकेश : शहर की फेमस मिठाई की दुकान “कृष्णा स्वीट्स” शनिवार देर रात चोरी हो गयी.बाकायदा टाला तोड़ कर शटर उठाकर अन्दर घुसे चोर. चोरी की इस घटना से शहर में हर कोई हैरान है. क्यूंकि लोकेशन की बात करें तो इस जगह प्रकाश, CCTV, ट्रैफिक आवाजाही 24 घंटे रहती है. त्रिवेणी घाट चौराहे के पास दुकान है. PNB बैंक के बगल में. घटना के बाद शहर में सुरक्षा ब्यवस्था की पोल खुल गयी है. सुबह राजेंद्र के मुताबिक़, दुकान पर आये तो शटर खुला हुआ था. देखकर हम हैरान हो गए. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
दुकान मालिक कपिल कुमार और राजेंद्र के मुताबिक़, CCTV में चोर दिख रहे हैं. तीन चोर दिखाई दे रहे हैं.२ शटर के पास ही लेटे हुए हैं. एक बगल वाली कृष्णा स्वीट के सामने लेटा हुआ है. बाकायदा आराम से लेटे लेटे ताला तोड़ते हैं और फिर शटर ऊपर करते थे और फिर अन्दर घुसता है चोर. एक बाहर ही सोया रहता है. दूसरा बगल में दुकान के सामने सोया रहता है. कपिल और राजेंद्र के मुताबिक़, चोर नकदी ले गए हैं. 55,000 नकदी रखी हुई थी. उस पर चोरों से हाथ साफ़ कर दिया. आजकल दुकान में रेनोवेशन का काम भी चल रहा था. लेकिन शहर के बीचों बीच और मुख्य सड़क मार्ग पर इस तरह चोरों द्वारा बारदात को अंजाम देना पुलिस को खुले आम चुनौती है. वहीँ प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के मुताबिक़, टीमें लगी हुई हैं, CCTV फूटेज को देख रहे हैं. उन्हूने उम्मीद जताई जल्द मामले में गिरफ़्तारी होगी. वहीँ भाजपा नेता और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी कपिल गुप्ता ने भी इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. पुलिस से रात्री गश्त बढाने की मांग की है.



