जवान ने AK 47 रायफल से खुद को गोली मारी, हुई मौत….चंपावत का रहने वाला था

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/चंपावत : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में असॉल्ट एक-47 रायफल खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ का जवान था।जवान चंपावत जिले का रहने वाला था। जवान का नाम बिपिन चंद्र है।

घटना छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा में हुई है जवान चंपावत जिले के विकासखंड विषारी गांव का निवासी था।मिली जानकारी के मुताबिक जवान CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था। बताया जा रहा है सोमवार सुबह करीब 10: 30 बजे हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ था। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और कॉस्टेबल को उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों के मुताबिक जवान विपिन चंद्र की खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया है। आत्महत्या क्योंकि अभी इसका पता नहीं चल पाया है सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचित कर दिया है।

ALSO READ:  UK : कुम्भ मेला 2027 के लिए केंद्र ने 500 करोड़ रुपये की धनराशी जारी की, CM ने जताया आभार

Related Articles

हिन्दी English