पौड़ी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर सिखाया मर्यादा में रहने का सबक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी  :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।दिनांक 07.04.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 05 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की दी हिदायत। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।
ALSO READ:  UK :धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Related Articles

हिन्दी English