मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का महा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया

Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का महा महोत्सव मधुबन आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर भगवान को नई पोशाक धारण कराई गई. भोग लगाया गया और दर्शनों के लिए मंदिर का कपाट खोले गए.  हजारों यात्रियों ने नगर निवासियों ने दर्शन करें और भगवान राधा कृष्ण की कृपा प्राप्त की और आशीर्वाद प्राप्त कर सभी भक्तों को प्रसाद कराया गया.
इस अवसर पर मधुबन आश्रम अध्यक्ष  परमानंद दास जी महाराज जी ने कहा इस संसार में पग पग पर संकट  है. अतः हम सबको भगवान हरि नाम का कीर्तन करना चाहिए. हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे ह.रे जिससे हम इस दुखमय में संसार को पार कर सके.  ऋषिकेश के जन्माष्टमी में मुख्य रूप से श्री भरत मंदिर से  वतसल  महाराज हर्षवर्धन शर्मा   रवि प्रपन्नाचार्य  महाराज  अशोक अग्रवाल  भगत राम कोठारी  दिनेश कोठारी अंकित अरोड़ा  विशन खन्ना  अशोक गुप्ता  हरीश अरोड़ा  राजू कुकरेजा  नितिन गुप्ता नवीन अग्रवाल  सुदामा सिंगल  राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल  रवि अग्रवाल  रास बिहारी दास हरि भक्त दास धर्मराज दास अजीज प्रभु मुकुल शर्मा इत्यादि भक्तों ने भाग लिया.

Related Articles

हिन्दी English