ऋषिकेश : श्यामपुर में विश्वप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ के “धन्वंतरि ” आचार्य बालकृष्ण महाराज के “अवतरण दिवस” को हर वर्ष की तरह जड़ी-बूटी दिवस के रूप मनाया गया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : योगऋषि परमपूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य में विश्वप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ के “धन्वंतरि ” आचार्य बालकृष्ण महाराज के “अवतरण दिवस” को हर वर्ष जड़ी-बूटी दिवस के रूप मनाया जाता है। जिला इकाई ऋषिकेश की ओर से उन्हे ढ़ेर सारी शुभकामनाओं के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य सुखी जीवन और दीर्घायु की मंगलकामनाएँ।

शुक्रवार को भारत स्वाभिमान (न्यास), पतंजलि योग समिति जिला इकाई ऋषिकेश के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा “जड़ी-बूटी दिवस” पारस पब्लिक स्कूल खदरी रोड़ श्यामपुर में मनाया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता व पारस पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबन्ध निदेशक राम रतन रतूड़ी मुख्य अतिथि रहे। भारत स्वाभिमान न्यास जिला इकाई ऋषिकेश के जिला प्रभारी सदानन्द भट्ट की अध्यक्षता में वृक्षा रोपण का पवित्र कार्य का शुभारंभ किया गया जो आगामी 15 अगस्त 2023 तक निरन्तर चलता रहेगा।

ALSO READ:  UK :हाउस ऑफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति जिला इकाई ऋषिकेश के प्रभारी डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने किया जिसमें पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों मे सर्वश्री डॉ० महीपाल त्यागी, दाता राम सेमवाल, बी० पी० शर्मा, राजेश चमोली, विनोद मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता – सचिव – उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देहरादून, डॉ० पूजा नौटियाल, डॉ० ममता रयाल, स्कूल की प्रिंसिपल श्रुति रतूड़ी, अध्यापक वर्ग से रीना, दीक्षा थपलियाल, ट्विंकल, विनय रावत व सामाजिक कार्यकर्ताओं में बांकेलाल पाण्डेय, कुमार पाल, नागेन्द्र भट्ट व स्कूल की अनेकों अन्य छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : एसएसपी दून की सख्ती से शातिर कबूतर बाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Related Articles

हिन्दी English