ऋषिकेश : श्री कात्यायनी मंदिर में  होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  शीशम झाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम के श्री कात्यायनी मंदिर में  होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा की देखरेख में हुआ, जहाँ फूलों और रंगों की होली ने सभी को सराबोर कर दिया।इस उत्सव का मुख्य आकर्षण नगर  के सुप्रसिद्ध गायक  श्याम बिरला की प्रस्तुतियाँ रहीं। उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रेम और होली के प्रसंगों पर आधारित एक से बढ़कर एक मधुर गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। श्याम बिरला  की सुरीली आवाज और “आज बिरज में होली रे रसिया” जैसे भजनों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। नगर के प्रसिद्ध गायक हरि कृष्ण गावड़ी ने श्री कृष्ण भजनो की गंगा बाहई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल  उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी संस्कृति को जोड़े रखने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गरमा-गरम चाट-पकौड़ी और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया।इस अवसर पर शहर की कई गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित रहीं।  जिनमें मुख्य रूप से  के के सचदेवा, अजय ब्रेजा, विनोद जौहर, कमल शर्मा, हरीश अरोड़ा, नवल किशोर, संदीप मल्होत्रा, कमल राणा, नमिता सलूजा, , किरण, सरिता, यशोदा, अंजू, राज, सोनम सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। आश्रम के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।
ALSO READ:  UK : काशीपुर रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

हिन्दी English