ऋषिकेश : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में भव्य तरीके से मनाया गया फूलदेई का पर्व

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  देवभूमि उत्तराखंड में कई त्योहार मनाए जाते हैं , उन्हीं में से एक फूलदेई जो कि विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला ऋषिकेश मे फूलदेई त्यौहार एवं हिंदू नव वर्ष को धूमधाम से मनाया गया | बच्चे इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं | फूलदेई पर्व बच्चों के द्वारा , हिंदू महीने चैत्र के पहले दिन फूलदेई लोकपर्व मनाया जाने वाला पर्व है, पर्व को लेकर बच्चों में आज खासा उत्साह देखने को मिला ‌बच्चे सुबह से ही टोकरियों में फूल भरकर लोगों की देहलियों में डाल रहे हैं | लोग बच्चों को गुड़, मिठाई, अनाज और रुपए देकर उनका हौसला बढ़ते हुए दिखाई दिए , साथ ही आशीर्वाद की बारिश की गई l विद्यालय के निदेशक  राजेंद्र प्रसाद पांडे  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने सभी बच्चों के साथ-साथ  विद्यालय परिवार एवं समस्त क्षेत्र वासियों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी |
ALSO READ:  UK : परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव (IYF2026) का विधिवत उद्घाटन हुआ

Related Articles

हिन्दी English