मोनी बाबा तिराहा से नीलकंठ जाने वाले पैदल मार्ग पर अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:   थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला है नीलकंठ मार्ग पर जंगल के अन्दर. सोमवार को  समय करीब सुबह  10:00 बजे  लगभग वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा टेलीफोन से लक्ष्मण झूला  पुलिस को सूचना दी गयी,  मोनी बाबा तिराहा से नीलकंठ जाने वाले पैदल मार्ग पर करीब 100 मीटर आगे एक अज्ञात शव,  पैदल सड़क मार्ग   से करीब 30 मीटर अन्दर जंगल में पड़ा हुआ है.   सूचना पर तत्काल  थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल  पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंचे. जानकारी देते उनके द्वारा  बताया गया ,    मौके पर शव  का मुआयना किया गया तो बॉडी को देखकर ऐसा प्रतीत  हो रहा था,  कि वह 7 से 8 दिन पुरानी है.  शव के पास में एक शराब का अद्धा   जो मस्ताना ब्रांड मेड इन  हरियाणा और एक गिलास प्लास्टिक भी बरामद हुआ है.  जिसको पुलिस के द्वारा  कब्जे  में लिया गया   है.  जिसकी जांच की जा रही है. अज्ञात मृत  ब्यक्ति  की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष लग रही है. पहनावा  ऊपर से  शरीर पर फूल बाजू कुर्ता पहना हुआ है.  नीचे के हिस्से में पजामा पहना है. शव  सड़ी गली हालत में मिला है.  लगभग   90% सड़ चुकी है. बॉडी को पुलिस बल द्वारा मौके से आवश्यक कार्रवाई कर पंचायतनामा की कार्रवाई करने केबाद पोस्टमार्टम के लिए  एम्स ऋषिकेश  भेज दिया गया है. जहां पर नियमनुसार  शिनाख्त के लिए  प्रयास किये जाएंगे. मामले में   आवश्यक बिधिक  कार्रवाई पुलिस द्वारा  जारी है.

Related Articles

हिन्दी English