बागेश्वर : काण्डा के भैसूड़ी में युवक के हत्यारोपियों की नहीं हो पाई गिरफ्तारी, दो दिन पहले गधेरे में मिला था संदीप का शव

दो नामजद लेकिन पुलिस की गिरफ्त से हैं दूर, जिसमें एक पूर्व सैनिक भी है आरोपित

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : (हिमांशु गढ़िया) कभी इस क्षेत्र में मर्डर की खबर वर्षों में देखने को मिलती थी. लेकिन अब समाज कितना बदल गया है. हर कोई हैरान है. जनपद के कांडा तहसील अंतर्गत ग्रामीण इलाके भैसूड़ी में युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस पर मृतक के परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने की चेतावनी दी है।

मालूम हो कि बीते 8 सितंबर को भैसूड़ी निवासी संदीप कुमार का शव भैसूड़ी पुल के नीचे गधेरे में मिला। मृतक के परिजनों ने उसके तुरंत बाद गांव के ही लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई। शनिवार को हीरा सिंह पुत्र दौलत सिंह तथा हीरा सिंह पुत्र मदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों में एक चालक तथा दूसरा पूर्व सैनिक है। गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के पिता मदन राम ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वह गरीब हैं इसलिए पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। तीन दिन बाद भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक के पास जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे। इधर थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English