टिहरी : जिलाधिकारी ने सूनी जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनता मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर 45 शिकायतें दर्ज की गई। मौके पर दर्ज शिकायतों में पुनर्वास, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, विद्युत, सिंचाई, उद्यान, नगरपालिका टिहरी, जल संस्थान, शिक्षा, बाल विकास, राजस्व, एसएलएओ, आरईएस, पीएम आवास आदि शामिल थे।
आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों मेें दर्ज शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निस्तारण करें।  इस अवसर पर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल जाखणीधार गुरू प्रसाद ने अवगत कराया कि जाखणीधार बाजार के पेट्रोल पम्प के समीप लोनिवि द्वारा बनाये गए नारदाना को एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाने के चलते बन्द किया जा रहा है। जिससे बरसात में आगे के मकान, मन्दिर व आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मोलधार नई टिहरी निवासी सत्य प्रसाद अमोला ने बताया कि अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि नई टिहरी के प्रांगण में आवंटित खोखे का मार्ग एवं कुछ हिस्सा चिकित्सा विभाग के कक्ष निर्माण के चलते अवरूद्ध हो रहा है, उनके द्वारा खोखा परिवर्तन के लिए अन्य स्थान आंवटित करने की मांग की। जिस पर अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम सान्दणा मदननेगी निवासी गम्भीर सिंह खरोला ने बताया कि उपतहसील मदननेगी कार्यालय पूर्व में उनके मकान में संचालित था, जो वर्तमान में अन्यत्र स्थानान्तरित कर दिया गया है, उन्होंने शिकायत कि तहसील कार्यालय द्वारा एक कमरा अभी भी खाली नहीं कराया, न बिजली का कनेक्शन हटाया गया और न ही सात माह का किराया भुगतान किया है। जिस  पर जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रतापनगर को शीघ्र शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज ग्राम पंचायत गैर (नगुण) विकासखण्ड थौलधार के अन्तर्गत दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त गूल मरम्मत/सार्वजनिक शौचालय एवं सुरक्षा दीवार के लिए आपदा मद से बजट आंवटन करने, नगरपालिका टिहरी में टीन शेड आंवटित करने, ग्राम मातली में वन पंचायत की भूमि पर लोनिवि चम्बा द्वारा अवैध पाटन चीड़ वृक्षों का प्रतिकर भुगतान, ग्राम पंचायत देवरी तल्ली के ग्राम गढ़ के 40 परिवारों को हेंवल नदी से सोलर पम्प पेयजल पानी टैंक निर्माण करवाने आदि शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।  इस अवसर पर डीएफओ पुनीत तोमर, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीपीओ शोहैब हुसैन, डीएसओ अरूण वर्मा, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, डीईओ वी.के. ढौंडियाल, डीएचओ आर.एस. वर्मा, एलडीएम मनीष सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, विभाग के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK: आगामी ICJS 2.0 के लिए वाहन और उपकरण खरीदने के लिए मुख्य सचिव ने ली बैठक

Related Articles

हिन्दी English