टिहरी : अमृत फॉउंडेशन संस्था ने दुआधार नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल में राजकीय इंटर कॉलेज में 290 बच्चों को गर्म वस्त्र हुड निशुल्क वितरित किए गए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : अमृत फाउंडेशन संस्था द्वारा आज दुआधार नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल में राजकीय इंटर कॉलेज में 290 बच्चों को गर्म वस्त्र, हुड निशुल्क वितरित किए गए. इस संस्था द्वारा यह कार्य प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में गत 20 वर्षों से लगातार चल रहा है. इस अवसर पर मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद जी महाराज, महंत रवि प्रपन्नचार्य अध्यक्ष तुलसी मानस मंदिर, भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया  गाजियाबाद से आशीष सोनी, प्रधानाचार्य सुमन व अन्य अध्यापक उपस्थित थे. इस अवसर पर परमानंद दास महाराज ने कहा कि सभी बच्चों को अपने अध्ययन के अलावा भगवान का भी स्मरण करना चाहिए, जिससे वह इस समाज की वह अपनी भी प्रगति कर सकें.

ALSO READ:  ऋषिकेश : इलेक्ट्रिक बसें चलाने एवं परमिट और ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन मामले में नगर निगम की कोई भूमिका नहीं : नगर निगम

Related Articles

हिन्दी English