UK : LPG गैस से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला, फायर की टीम रही एक्टिव

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सितारगंज : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज का मामला है.  गुरूवार को यानी दिनांक 20.02.2026 को फायर स्टेशन सिडकुल सितारगंज  को सूचना प्राप्त हुई कि सिडकुल सितारगंज के पास  एच0पी0गैस का टैंकर जो एल0पी0जी0 गैस से भरा हुआ है एव जो बॉटलिंग प्लान्ट सिडकुल सितारगंज की ओर जा रहा था.  वाहन चलते समय अचानक सड़क पर पलट गया है. सूचना प्राप्त होते ही तत्काल फायर यूनिट के द्वारा घटना स्थल पर पहुॅचते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस की सहायता से क्रेन को मंगवाया गया। 4 क्रेनों की सहायता पलटे हुए गैस के टैंकर को खड़ा किया गया। कोई दुर्घटना ना हो व स्पार्क से बचने के लिये फायर यूनिट द्वारा टैंकर में लगातार पानी का छिड़काव किया गयाl उक्त घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही है।
ALSO READ:  UK : राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई

Related Articles

हिन्दी English