टी20 वर्ल्ड कप….इटली की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, सदमे में नेपाली फैन्स !

मुंबई : 20 विश्व कप में इटली ने इतिहास रच दिया है। फूटबाल की बादशाह कही जाने वाली टीम अब क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने लग गयी है. अपने पहले ही टूर्नामेंट में इटली की टीम को पहली जीत मिल गई है।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 123 रन पर सिमट गई। जवाब में इटली के सलामी बल्लेबाज और सगे भाई जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वें ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।टी20 रैंकिंग में नेपाल 16वें और इटली 26वें स्थान पर है, बावजूद इसके इटली ने एकतरफा जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। पहले मैच में स्कॉटलैंड से हार के बाद इटली की दमदार वापसी। हार के बाद नेपाली फैन्स काफी सदमे बताये जा रहे हैं. उन्हें उम्मीद नहीं थी नई टीम इस तरह हरा देगी नेपाल को.

नेपाली फैन देव बहादुर थापा का कहना था जो दिल्ली में मैच देख रहे थे, ऐसा सोचा नहीं था. हमने रात को खाना भी नहीं खाया. इटली जैसी नयी टीम हमें हरा देगी. हम यकीन नहीं कर पा रहे हैं. देविना गुरुंग जो पोखरा में रहती है, उसका कहना है हमने पार्टी रखी थी जीत पर. लेकिन ऐसा होगा सोचा नहीं था. यह हमारे लिया सदमा से कम नहीं है.



