डोईवाला में समाज में उत्कृष्ट योग्दान के लिए सुशीला सेमवाल हुई सम्मानित

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ढालवाला निवासी सुशीला सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष हैं अखिल भारतीय सीता राम परिवार एवं नमामि नर्मदा संघ, की 
  • सेमवाल ने कहा,  गुरु जी के आशीर्वाद से यह सब संभव हुआ है,इससे समाज में काम करने की निरंतर  प्रेरणा मिलती है
डोईवाला/ऋषिकेश : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष में   बालाजी फार्म, ऋषिकेश रोड, डोईवाला में आयोजित “महिला सम्मान समारोह” में सुशीला सेमवाल को  नारी सशक्तिकरण, समाज सेवा, धार्मिक संगठनों में सक्रिय योगदान तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए “विशेष सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरखविंदर कौर  (अध्यक्ष, जिला पंचायत देहरादून), मुख्य वक्ता डॉ. हर्षवंती बिष्ट  (अर्जुन अवार्ड विजेता एवं वरिष्ठ शिक्षाविद), विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता कुंवर  (असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी) तथा विधायक  बृजभूषण गैरोला  (डोईवाला विधानसभा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुशीला सेमवाल ने कहा,  इस सम्मान के लिए मैं कार्यक्रम की संयोजक  ज्योति यादव  (वरिष्ठ पत्रकार) एवं सभी आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं आगे भी समाज सेवा, सनातन संस्कृति, नारी शक्ति के उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहूँ। आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद सदैव बना रहे। 
ALSO READ:  ऋषिकेश : उत्तराखंड रोडवेज बस ने कुचले 7 भेड़, चालक हिरासत में

Related Articles

हिन्दी English