यूपी : सुल्तानपुर में महिला ने संदिग्ध अवस्था में खुद को किया आग के हवाले..जानिए क्या हुआ..

गोसाईगंज थानाक्षेत्र स्थित इटकौली गांव की है घटना..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र स्थित इटकौली गांव की है।जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इटकौली गांव निवासी आशा देवी पत्नी स्व.जगदेव का बीते शनिवार शाम परिजनों के साथ झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह वह कमरे का दरवाजा बंदकर अंदर आराम करने चली गई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों के बताने के अनुसार मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसके कमरे से धुंआ निकलता देख परिजन दरवाजा तोड़कर पहुंचे तो वह दंग रह गए। महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। करीब आधे घंटे बाद उसको मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसको एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे कि अलीगंज के पास महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पुत्र के मुताबिक मां का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर शनिवार शाम को विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

ALSO READ:  UK : सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Related Articles

हिन्दी English