यूपी : सुल्तानपुर जिले में 52 लाख वृक्षों को लगाने का रखा गया लक्ष्य..

पौधरोपण कार्यक्रम में हर कोई बढ़चढ़ कर ले रहा हिस्सा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ प्रदेश के साथ साथ आज सुल्तानपुर में भी पौधारोपण अभियान की शुरुवात की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं सांसद मेनका गांधी ने शुभारंभ किया।

आपको बताते चलें नगर के विवेक नगर स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में आज पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुवात की गई। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे के चिकित्सा एवम शिक्षा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में सांसद मेनका गांधी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे।

ALSO READ:  स्मृतिवन ऋषिकेश लालपानी वनबीट में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत योग दिवस पर फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया

गौरतलब हो कि सुल्तानपुर जिले में करीब 52 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसका आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केश कुमारी राजकीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाए गए, साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया, साथ ही ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की वातावरण में बढ़ते तापमान का कारण यही है लगातार पेड़ों को कटान तो हो रहे है, लेकिन उस हिसाब से वृक्ष नही लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाला समय बेहद भयावह होगा। लिहाजा ज्यादा से ज्यादा लोग पौधरोपण करें।

ALSO READ:  मुनि की रेती :[पहल] 20 किलो प्लास्टिक के खिलौने और 200 किलो वेस्ट कपडे एकत्रित किये नगर पालिका ने

जिलाधिकारी सुल्तानपुर जसजीत कौर की माने तो जिले में 52 लाख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है की वे अपने कार्यालयों और परिसर के साथ आस पास के खाली जमीनों में पौधरोपण करें।

 

Related Articles

हिन्दी English