यूपी : पढ़िए.. सुल्तानपुर में क्यों और किसने किया स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतीकात्मक शव का दाह संस्कार..

कलेक्ट्रेट गेट पर नाराज लोगों ने किया स्वामी प्रसाद मौर्य के शव का प्रतीकात्मक शव दाह संस्कार..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहां कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी ऋषभ मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के सामने हिंदू धर्म सनातन संस्कृति व ब्रहमणों के विरुद्ध की गयी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए शव दाह संस्कार किया।आपको बताते चलें कि बीते दिनों से सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है, जिसको लेकर कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय कक्कू के निर्देशन पर प्रदेश प्रभारी ऋषभ मिश्रा व मण्डल प्रभारी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने शव यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रतीकात्मक शव दाह किया,और मुर्दाबाद के नारे लगाए,ऋषभ मिश्रा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निष्काषित किया जाए,नही तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा।

Related Articles

हिन्दी English