यूपी : सुपर मार्केट स्थित दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं० दीन दयाल की 108 वीं जयंती..

गरीब और दलित की आवाज थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डा० आर ए वर्मा

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है,एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की108 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उनको याद कर नमन किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के 372 शक्तिकेंद्रों पर मनाई।इस दौरान पंडित जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर ए वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।सुपर मार्केट में भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज थे।उन्होंने कहा भाजपा की सरकार पं दीनदयाल जी के आदर्शो पर चल कर उनके अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।आज कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डा• सीताशरण त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी करूणा शंकर द्विवेदी,जगजीत सिंह छंगू,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,डाॅ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या, धर्मेंद्र कुमार,आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, किन्नू तिवारी,अजय सिंह लीडर,डाॅ आरसी पांडे,अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पांडे,दीपांकुश चित्रांश, आशीष मिश्र,रोहित सिंह विनोद मिश्रा,सभासद अखिलेश मिश्रा,पूर्व सभासद अरूण सिंह,मोहित साहू,वीरेंद्र भार्गव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English