यूपी : सुल्तानपुर में विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता लोगों का दिल..

विज्ञान प्रतियोगिता में चंद्रयान मॉडल को बच्चों ने रखा प्राथमिकता पर..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कुड़वार में प्रज्ञा एकेडमी व रजा एजुकेशनल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान,ज्वालामुखी आदि का मॉडल बनाया।आपको बता दें हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रज्ञा एकेडमी नर्सरी स्कूल कुड़वार में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कक्षा तीन से लेकर आठ तक बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एसआई रामविलास यादव स्कूल व प्रबंधक दयाराम अग्रहरि ने फीता काटकर किया। लगभग 35 बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाया जिसमें चंद्रयान मॉडल, हॉस्पिटल, फोरलेन, एक्सप्रेस-वे पर्यावरण के मॉडल बनाए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल एसएन उपाध्याय, आशीष अग्रहरि और बच्चों के अभिभावक और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

ALSO READ:  अभिनेता अनिल कपूर भाई बोनी कपूर संग पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

 

वही रजा एजूकेशनल इंटर कालेज पूरे गेंदई नौगवां रायतासी के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में इसरो, ज्वालामुखी, जल प्रदूषण, अम्लीय वर्षा, सूक्ष्मदर्शी आदि माडल प्रस्तुत किया।कक्षा 12 की छात्रा कामिल सैफ, आशीष उजैफा का चंद्रयान, कक्षा 11 की मुस्कान की अम्लीय वर्षा, कक्षा 9 की जैनब उपासना गिरि की माइक्रो क्रान्ड्रिया, कक्षा सात की हफीफा, सिफत अब्दुल माबूद की ज्वालामुखी सहित अन्य बच्चों का माडल सराहनीय रहा। महक, आफरीन, पलक आदि की रंगोली बहुत अच्छी रही। विद्यालय के प्रबंधक अनवर जमाल ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English