यूपी : सुल्तानपुर में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन.. जानिए..
पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को किया गया निर्देशित..

खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा नामित अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह की अध्यक्षता में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकांश विभागों के कार्यालयाध्यक्ष/नामित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।पेंशनर्स द्वारा दिये गये प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने हेतु अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मुख्य कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों को शिकायत पंजिका पर अंकित करते हुए सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पेंशनर दिवस में कुल 12 प्रार्थना पत्र पेंशनर्स/संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हुए जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी के 03, सिंचाई के विभाग के 03, पुलिस विभाग के 01, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 04, शिक्षण एवं प्रशिक्षण अधिकारी के 01 प्रकरण प्राप्त हुए, कोषागार स्तर से किसी भी पेंशनर द्वारा कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त हुई,जिसका समयबद्ध रूप से निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य कोषाधिकारी को अवगत कराये जाने का निर्देश अध्यक्ष महोदय अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा दिया गया,आपको बता दें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सभी कोषाधिकारियों एवं पेंशनर संघ के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेंशनरों की समस्याओं को जाना गया और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया है।

पेंशनर्स संघ एशोसिएशन के संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, जिलामंत्री जगदीश श्रीवास्तव, मंत्री शिवमूर्ति पाण्डेय,एवं उ0प्र0 पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष सुयश नारायन उपाध्यय द्वारा मुख्य कोषाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर कोषागार के सहायक कोषाधिकारी पी0 राम, राम सहाय वरिष्ठ लेखाकार घनश्याम सिंह, नन्दलाल, लाल बहादुर गुप्ता एवं पेंशन पटल सहायक सत्येन्द्र खरे, सुधीर, विनोद, शालिनी अग्रहरि एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। पेंशनर एसोसिएशन संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने फीडबैक लेने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार भी ब्यक्त किया है।



