यूपी : सुल्तानपुर में नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर किया भव्य स्वागत..जानिए

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या व भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र द्विवेदी सहित सभी ने दी शुभकामनाएं..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पयागीपुर में नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल द्वारा पद भार संभालने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष/जिला किसान मोर्चा प्रभारी आलोक आर्या की अध्यक्षता व भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र द्विवेदी के संयोजन में आयोजित की गई,स्वागत एवं अभिनंदन बैठक में अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।आपके हर सुख दुख में सदैव खड़ा मिलूँगा,हमारे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : अरुण जायसवाल

नव नियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने सभी का अभिनंदन प्रेम पूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किसान मोर्चा द्वारा रणनीति तैयार कर उस पर अम्ल करने पर जोर दिया जाएगा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मैं आपके हर सुख दुख में सदैव खड़ा रहूंगा एवं आपके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जायेगा तथा किसानों की खेती से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण तत्काल करवाया जायेगा।

ALSO READ:  UK : विधानसभा बजट सत्र तीन सप्ताह का हो, मुख्यमंत्री दें सोमवार को प्रश्नों के उत्तर – मोहित उनियाल

 

लोकसभा चुनाव तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता, संपर्क अभियान में तेजी लाने का समय : आलोक आर्या

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/किसान मोर्चा के जिला प्रभारी आलोक आर्या ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल को बँधाई देते हुए कहा की लोकसभा सभा चुनाव करीब होने के नाते हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए सभी कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड कर लें औरों से भी नमो ऐप डाउनलोड करवाएं और जन संपर्क अभियान को तेज करें,केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से संपर्क करें और जो योजनाओं से वंचित रह गए हों उनको योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें।

 

हम सब बहुत ही हैं भाग्यशाली.. जो श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बने साक्षी : धर्मेन्द्र द्विवेदी

अयोध्या धाम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनकर अयोध्या धाम से लौटे व बैठक का संचालन कर रहे जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा धर्मेंद्र द्विवेदी ने सभी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बँधाई देते हुए कहा कि हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं जो आज इस शुभ दिन के हमसब साक्षी बने हैं,करोङो राम भक्तों के बलिदानों व 500 वर्षों के बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का आगमन हुआ है।बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार तिवारी,पं रूपेश, जंग बहादुर सिंह,जनार्दन महाराज, नीरज शर्मा,अंकित शुक्ला, दीपांकुश चित्रांश, राजलक्ष्मी, विनोद मिश्रा, शुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह,  संजय, विकास पांडेय, सुरेंद्र मिश्रा, सचिन कुमार सिंह, कुलदीप दूबे,विवेकानंद उपाध्याय, रामप्रकाश वर्मा,राम जतन यादव, शैलेन्द्र तिवारी,अंकित पांडेय,राहुल पांडेय,सचिन सिंह, मनीष सिंह, विनोद सिंह,सचिन अग्रहरि,धर्मेन्द्र पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार,ज्ञानेश्ववर व राम कैलाश के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : जनता की उम्मीदों पर सिस्टम का ‘ब्रेक’ ! कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के दर्जनों प्रस्ताव फाइलों में दफन !

Related Articles

हिन्दी English