यूपी : दिल्ली रवाना होने से पहले सुल्तानपुर की सांसद मेनका गाँधी पहुँचीं संघ भवन.. बांधी संघ प्रचारकों को राखी..

कोटा में छात्र निराशा व दवाब में कर रहे आत्महत्या,केंद्र सरकार गंभीर : सांसद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी अपने दौरे के तीसरे व अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय पर प्रज्ञा प्रवाह उ•प्र• व बिहार क्षेत्र के संयोजक व वरिष्ठ प्रचारक राम आशीष एवं विभाग प्रचारक श्री प्रकाश को रक्षा सूत्र बांधा।श्रीमती गांधी करीब आधे घंटे संघ कार्यालय पर रहीं। इसके बाद श्रीमती गांधी कूरेभार ब्लाक मुख्यालय पहुंची,यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति पट्टिका पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तत्पश्चात सांसद ने 215 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए 4 करोड़ 22 लाख रूपए के चेक का वितरण किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्रीमती मेनका संजय गांधी ने राजस्थान के कोटा में पिछले आठ माह में 23 प्रतियोगी छात्रों के द्वारा आत्महत्या किए जाने पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के द्वारा छात्रों पर सफल होने के लिए बढ़ते दबाव के कारण छात्र निराशा में आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे है।उन्होंने कहा कि संस्थानों को नियमों में परिवर्तन करना पड़ेगा।मैं इस तरह की घटनाओं से अत्यंत दु:खी हूं।ऐसी घटनाओं पर केंद्र सरकार गंभीर है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : UKD ने पूर्व सैनिक विरेन्द्र नौटियाल को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी

श्रीमती गांधी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को बड़ी आर्थिक मदद किए जाने से उनके आजीविका संवर्धन में बड़ी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा समूहों को जो 4 करोड़ 22 लाख दिये गए है और मुझे पूरी उम्मीद है कि ये पैसे दो गुने – तीन गुने वापस आएगे।श्रीमती गांधी ने जिले वासियों को रक्षाबंधन पर्व पर बधाई दी है।उन्होंने कहा भाई- बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गौदान’ फिल्म देखी, मंत्रियों संग

Related Articles

हिन्दी English