यूपी : सुल्तानपुर जिले में लोहरामऊ मण्डल भाजपा की चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक समीक्षा हुई सम्पन्न..

भाजपा जिला कार्यालय पर की गई संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भाजपा जिला कार्यालय पर,बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज लोहरामऊ मंडल की बैठक में मंडल पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक व प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष की बैठक मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह अध्यक्षता में और जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश सिंह एवं मंडल महामंत्री अशोक कुमार वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।आपको बताते चलें भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश द्वारा बैठक में उक्त पदाधिकारियों का सत्यापन व मैपिंग किया गया व शक्तिकेंद्रों के संयोजकों/प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्ष गणों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक समीक्षा की।बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष आदर्श पांडेय ,सुनील विश्वकर्मा , सोहनलाल निषाद,हरिमोहन उपाध्याय,घनश्याम पाठक,मंत्री जितेंद्र सिंह,पवन पाण्डेय,प्रभारी अयोध्या वर्मा,वीरेंद्र भार्गव , प्रमोद पांडेय,संयोजक कृष्ण कुमार,गंगा राम पाल,संतोष पांडेय,राकेश पांडेय,अजय यादव,धर्मेंद्र सिंह,रविंद्र निषाद, नितिन पांडेय,राधेश्याम मौर्य आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English